
बदायूं के मिनी कुम्भ मेला ककोडा का उद्घाटन के पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं 23 नवंबर रोहिलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला ककोड़ा का सोमवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी तथा राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले, खाद और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता, भारत सरकार बीएल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। एवं गंगा घाट पर पुजा अर्चना की इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ,सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाशक वर्षा सिंह यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज मौजूद रहे। इस वर्ष मेला ककोड़ा में हेलीकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा मुख्य आकर्षण रहा।
