पवन कुमार MD न्यूज़ तहसील लखीमपुर

लखीमपुर – जिले के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज वाईडी कॉलेज में इन दिनों अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन कॉलेज का बाहरी गेट बंद होने के चलते परीक्षार्थी और उनके परिजन आसपास की गलियों में वाहन खड़े कर चले जाते हैं, कई बार गलियों के दोनों ओर वाहन खड़े होने से रास्ता बाधित हो जाता है, जिससे मोहल्लेवासियों के वाहन, बच्चों की स्कूल वैन और पानी के जार पहुंचाने वाले वाहन तक नहीं निकल पाते ।

सुबह से शाम तक इस अव्यवस्था से स्थानीय लोग परेशान रहते हैं, जबकि कॉलेज परिसर में पार्किंग के लिए दो मैदान सहित पर्याप्त जगह मौजूद है, मोहल्लेवासियों का सवाल है कि जब परीक्षाएं कॉलेज में हो रही हैं और पार्किंग की व्यवस्था कॉलेज के पास है, तो परेशानी मोहल्ले के लोग क्यों उठाएं, कॉलेज प्रशासन इस समस्या पर ध्यान क्यों नहीं देता?

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *