रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर

MD NEWS बहुआयामी समाचार

कानपुर में प्रोजेक्ट गिफ्ट के तहत जिन 42 प्रमुख चौराहों को व्यवस्थित कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का काम किया जाएगा, उसमें शामिल बड़ा चौराहा और घंटाघर चौराहे का डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जायजा लिया,,, बताया गया कि योजना के तहत चौराहों पर लेफ्ट फ्री व्यवस्था, यू-टर्न, दिशा-सूचक बोर्ड एवं रोड मार्किंग सहित आधुनिक यातायात सुविधाएं विकसित की जाएंगी,,,, जिलाधिकारी ने कहा कि चौराहों के विकास कार्यों में सड़क सुरक्षा, पैदल यात्रियों की सुविधा और यातायात के सुचारु संचालन को प्राथमिकता दी जाए,,, इसके लिए सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें
3 views
