एमडी न्यूज़ बहु अयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह

धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में की शिरकत, दिवंगत लोगों के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, कई विवाह समारोहों में पहुंचकर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद*

रामपुर। रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र का व्यापक दौरा कर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनके सुख-दुख में शामिल होकर सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। सांसद ने गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा पहुंचकर सिख समाज के लोगों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, क्षेत्र में दो परिवारों के यहां आयोजित विवाह समारोहों में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा दिवंगत लोगों के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

अपने दौरे की शुरुआत में सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा पहुंचे। यहां उन्होंने सिख समाज के लोगों और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने गुरु नानक देव जी के जीवन, विचारों और उनकी महान शिक्षाओं को याद करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को सत्य, प्रेम, करुणा, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनका संपूर्ण जीवन मानव सेवा और समाज में फैली बुराइयों तथा भेदभाव को समाप्त करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज को ऊंच-नीच, जाति-पाति और धार्मिक भेदभाव से ऊपर उठकर इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी।

सांसद ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं किसी एक समाज या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए सेवा, सद्भाव और समानता के रास्ते पर चलकर ही समाज में शांति, एकता और खुशहाली स्थापित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि देश की असली ताकत उसकी गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी प्रेम और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच कायम भाईचारे में निहित है। सभी को एक-दूसरे के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में शामिल होकर आपसी रिश्तों को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सांसद का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इसके बाद सांसद रामपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता शमसुल हसन के आवास पर पहुंचे। उनका हाल ही में इंतकाल हो गया था। सांसद ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मरहूम शमसुल हसन की मगफिरत के लिए दुआ करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की हिम्मत देने की कामना की।

इसके उपरांत सांसद ग्राम जटपुरा पहुंचे। यहां स्थानीय निवासी शकील की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर उन्होंने परिवार के लोगों को मुबारकबाद दी। सांसद ने नवविवाहित जोड़े से मुलाकात कर उनके सुखद और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताया और इस खुशी के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

अपने दौरे को आगे बढ़ाते हुए सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ग्राम टहकलां पहुंचे। यहां मौलाना रियासत साहब के वालिद छोटे हाजी साहब का हाल ही में इंतकाल हो गया था। सांसद उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की। साथ ही इस दुख की घड़ी में परिवार को सब्र और हिम्मत प्रदान करने की प्रार्थना की।

दौरे के अंतिम चरण में सांसद शाहबाद तहसील के ग्राम टांडा पहुंचे। यहां उन्होंने सतीश गौतम की सुपुत्री के विवाह समारोह में शिरकत की। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और परिवार के लोगों से मुलाकात कर खुशी में सहभागिता की।

सांसद के इस दौरे के दौरान धार्मिक सद्भाव, सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिली। उन्होंने विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच पहुंचकर यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। धार्मिक पर्वों पर शुभकामनाएं देना, जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होना और पारिवारिक खुशियों में शामिल होना सामाजिक रिश्तों को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि महबूब पाशा, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी अंबेडकर वाहिनी एडवोकेट रामबहादुर, बदन सिंह यादव, डॉ. अब्दुल सलाम (शहर प्रतिनिधि), हाफिज नूरी, नासिर शेख, अरशद पाशा, जमील सैफी, जुबैर अहमद, सैफ अली, रियाज, इंतजार खां, डॉ. मकतूब अहमद, डॉ. भूरा, आसिफ अली, सलीम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *