
एमडी न्यूज़ रिपोर्टर बृजेश कुमार पिनाहट
आगरा। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द के जिला अध्यक्ष आगरा कृष्णा ओझा पर अवैध तमंचे से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम रहावली के पास की बताई जा रही है। हमले में कृष्णा ओझा को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, कृष्णा ओझा अपने भानेज की शादी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान रास्ते में बेहड़ क्षेत्र के पास तीन लोग मोटरसाइकिल लेकर खड़े दिखाई दिए। आरोप है कि बलराम पुत्र केशव सिंह ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई और अचानक अवैध तमंचे से उन पर हमला कर दिया।
हमले के दौरान कृष्णा ओझा को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने किसी तरह हमलावरों से बचकर मौके से भागते हुए अपनी जान बचाई।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कृष्णा ओझा पर हुए इस हमले को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि आखिर जिला अध्यक्ष पर इस तरह जानलेवा हमला क्यों किया गया? पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
