रिपोर्ट-लालमन
हरदोई। पिहानी। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक भरत मिलाप जुलूस नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाला जा रहा है। जुलूस में उमड़े श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया। पूरा नगर ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत जा रहा है।

भरत मिलाप के भावुक प्रसंग ने रामायण में वर्णित चारों भाइयों के अद्भुत प्रेम और पारिवारिक एकता की याद ताजा कर दी। इस दौरान अभिषेक वैश्य (रिशु) ने भगवान श्रीराम का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जुलूस में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। भक्ति के रंग में रंगे नगर में हर ओर रामनाम की गूंज सुनाई दी। भरत मिलाप का यह प्रसंग समाज को संदेश देता है कि परिवार की वास्तविक शक्ति प्रेम, त्याग, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति सम्मान में निहित है।
