MD news रिपोर्टर संदीप बाजपेई

फरधान खीरी । 22 नवंबर को नकहा पिपरी अलीगंज मार्ग पर नाटकीय ढंग से लापता हुए युवक का सुराग लग गया है। युवक की मां ने कार सवार पांच युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में घटना झूठी निकली है। प्रथम दृष्टया युवक की मां ने अपने बेटे को एक मुकदमे से बचाने के लिए झूठे अपहरण की साजिश रची थी।
थाना क्षेत्र के गांव पिपरावा निवासी रामचन्द्र ने 22 नवंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बेटा शिवम अपनी मां आरती के साथ बाइक से नकहा पिपरी चौराहा गया था। पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक खड़ी कर शिवम लघुशंका करने लगा। इसी दौरान लखीमपुर की ओर से आई एक सफेद रंग की कार से उतरे अज्ञात लोगों ने शिवम को जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर ले गए। मां के मुताबिक कार सवारों ने उसके मुंह पर कपड़ा डालकर घटना को अंजाम दिया था।

तहरीर में पांच लोगों को नामजद किया गया था।तहरीर के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस लगातार जांच में जुटी रही। उधर पीड़ित रामचन्द्र उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की जिद करने लगे।पुलिस की जांच पड़ताल में बुधवार की दोपहर युवक का सुराग लग गया। प्रथम दृष्टया मामला झूठे अपहरण का निकला है, जिसमें शिवम की मां की साजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि युवक का सुराग लग गया है। उसे बरामद कर पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
थाना अध्यक्ष राजबहादुर ने बताया कि रामचन्द्र सर्वेश कुमार और छोटू पर अपहरण करने का आरोप लगा रहे थे। उनके भाई की मौत के मामले में गुड़गांव थाने में शिवम पर मुकदमा दर्ज है। शिवम दर्ज एक मुकदमे में वांछित है। उस मुकदमे के वादी से सुलह करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुलह न होने पर वादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अपहरण का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर साक्ष्य संकलन में गुमशुदगी की भी पुष्टि नहीं हुई है। शिवम का सुराग लग गया है, पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *