
पंचमुखी हनुमानगढ़ी मंदिर के निर्माण के समर्थन में एकजुट हुए क्षेत्रवासी, ग्रामीणों ने जताई गहरी आस्था
मुख्य संरक्षक कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के सहयोग से मंदिर को भव्य स्वरूप देने की पहल
वाराणसी। शिवपुर वार्ड नंबर 14 के परमानंदपुर स्थित श्री श्री 1008 प्राचीन पंचमुखी हनुमानगढ़ी मंदिर, आल्हा-काल्हा पोखरा को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है। मंदिर के निर्माण एवं विकास को लेकर कुछ लोगों द्वारा शुरुआत में विरोध जताया गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे लोगों का समर्थन मंदिर के पक्ष में बढ़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि गांव के अधिकांश लोग मंदिर के पक्ष में हैं और मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।
ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने बताया कि मंदिर के विकास और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से सहायता राशि की मांग की गई है। मंत्री अनिल राजभर मंदिर के मुख्य संरक्षक हैं। वहीं, गांव के लोग भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार घर-घर से आर्थिक सहयोग कर रहे हैं, ताकि मंदिर को बेहतर और भव्य स्वरूप दिया जा सके।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि गांव की आस्था, श्रद्धा और धार्मिक एकजुटता का प्रतीक है। ग्रामीणों ने मंदिर के विकास कार्य में सभी से सहयोग और सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनय पटेल, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, रवि सिंह राजपूत एवं दिलीप कुमार सिंह, महासचिव अरविंद पटेल, मूलचंद पटेल, सचिन, रोहित पटेल एवं प्रेम पटेल, कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम बली पटेल, संयुक्त सचिव रितेश पटेल, विवेक पटेल एवं अनिल पटेल सहित सदस्य कन्हैया लाल पटेल, मदन पटेल, अमरजीत पटेल, रामबली सिंह, सतीश पटेल, सत्यम पटेल, संदीप मौर्य, शुभम पटेल, रिंकू पटेल एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
