अस्सी घाट पर ‘खुशी की उड़ान’ का देवोत्सव, रंगोलियों में दिखी काशी की संस्कृति

वाराणसी। देव दीपावली पर अस्सी घाट में ‘खुशी की उड़ान ट्रस्ट’ ने जय मां गंगा सेवा समिति के सहयोग से दीप प्रज्वलन एवं भव्य रंगोली कार्यक्रम ‘देवोत्सव’ का आयोजन किया। रंगोलियों के माध्यम से काशी की धार्मिक आस्था, भगवान शिव की महिमा, गंगा घाटों की भव्यता और नई काशी की छवि को दर्शाया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विजय मूर्तिकार रहे, जिन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर भगवान गणेश की प्रतिमा का निर्माण किया। संस्था की संस्थापिका अधिवक्ता सारिका दुबे ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य कला के माध्यम से काशी की संस्कृति और गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाना है।
रंगोली निर्माण में बालाघाट, मध्यप्रदेश से आईं तथा वाराणसी स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्राएं आँचल चौधरी, निहारिका प्रधान, श्रुति, प्रगति और शुभोनिता ने विशेष योगदान दिया। रंगोली कलाकारों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में संस्था के कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ, डिजिटल हेड विशाल, कृतिका दुबे, आदित्य जायसवाल, आहिल खान, माहिर, किशन, स्वीटी, रेखा, प्रेमलता और प्रिंस सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *