Hardoi……राशन की पर्ची निकालने वाली ई-पास मशीन चार्ज करते वक्त कोटेदार को करंट लग गया। परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही कोटेदार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।सुरसा गांव निवासी कौशल पाल सिंह (45) कोटेदार थे। इन दिनों कोटे का राशन वितरण हो रहा है। कार्ड धारकों को राशन वितरण करना था। इसलिए गुरुवार शाम वह ई-पास मशीन चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह जमीन पर पड़े तड़प रहे थे।परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिजन में कोहराम मचा है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed