MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन (दभेड़ी वाले) मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर, 27 नवंबर 2026। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर एसडी कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए कहा—

हम सबको आगे आना है,
ये अभियान सफल बनाना है,
2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान ‘बाल विवाह और भविष्य’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभाग करने वाली सफल बालिकाओं को उपहार भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सविता सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रवक्ता प्रतिमा, सलोनी, नूपुर एवं पूजा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डॉ. राजीव कुमार ने अपील की कि यदि कहीं बाल विवाह होने की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा महिला हेल्पलाइन 181 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को मिटाना और बेटियों को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम का संदेश रहा— बाल विवाह को मिटाएंगे, बेटियों का भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *