
रोहित गिहार सहायक ब्यूरो प्रमुख कानपुर नगर
MD NEWS बहुआयामी समाचार
आज दिनांक 27.11.2026 को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा सेन्ट्रल जोन कार्यालय, स्वरूप नगर में जन-सुनवाई कर नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्राप्त शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शिकायतकर्ताओं को की गई कार्यवाही से अनिवार्य रूप से अवगत कराने एवं अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए गए।
जन-सुनवाई में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने के निर्देश दिए गए।
3 views
