
रिपोर्टर मकसूद अली
एम डी न्यूज़ सिंगाही खीरी
सिंगाहीखीरी । कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला मेले में शुक्रवार को लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का मंचन किया गया। इसमें मेघनाद और लक्ष्मण के बीच हुए भीषण युद्ध का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे।
मंचन में दिखाया गया कि युद्ध के दौरान मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्तिबाण चला दिया, जिससे वह मूर्छित होकर रणभूमि में गिर पड़े। लक्ष्मण को मूर्छित देख भगवान श्रीराम व्याकुल हो गए। विभीषण की सलाह पर हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने हिमालय पहुंचे। वहां से पूरा पर्वत उठाकर ले आए। वैद्य ने संजीवनी बूटी से लक्ष्मण को होश में लाया। लक्ष्मण के स्वस्थ होते ही रामदल में खुशी छा गई और दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
1 view
