
दातागंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी कर जमीन कब्जाई, एक गिरफ्तार
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
जनपद बदायूं दातागंज पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी करके जमीन कब्जाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया खनु में धोखाधड़ी करके जमीन कब्जाने का मामला सामने आया था। जिसकी शिकायत दातागंज पुलिस से की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की। आज पुलिस ने उक्त मामले के आरोपी ऋषिपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम नगरिया खनु को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
17 views
