रिपोर्टर – अमान खान | सहायक ब्यूरो प्रमुख, सोनभद्र | एमडी न्यूज – बहुआयामी समाचार
सोनभद्र, 28 नवंबर। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दो क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसके तहत एक क्षेत्राधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दूसरे को नवीन तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय को क्षेत्राधिकारी घोरावल से हटाकर क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय और क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार को क्षेत्राधिकारी घोरावल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके क्षेत्राधिकार में थाना घोरावल, शाहगंज और करमा शामिल होंगे।
3 views
