Hardoi……बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के म्योरा गांव में मंगलवार सुबह एक घर में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बिजली के तारों से चिंगारी निकले से आग लगने की आशंका व्यक्त की है।गांव म्योरा में विपिन कुमार खेती करता है। मंगलवार सुबह उसके घर में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर कमरे में रखे बिस्तर आदि जलने लगे। आग की लपटें उठते देख पीड़ित के होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए।पीड़ित ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी।
सूचना मिलने पर तहसीलदार विनीत सिंह, लेखपाल आलोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने बिजली के तारों से चिंगारी निकलने से बिस्तर में आग लगने की आशंका जताई है। तहसीलदार ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed