Hardoi…..सवायजपुर। तहसील क्षेत्र के राम गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा है। इसके बावजूद नदी किनारे स्थित गोरिया गांव के लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। गांव में स्कूल भवन का आखिरी कमरा भी कटान की चपेट में बह गया है।किसानों के पशुओं के लिए चारा पानी की समस्या बनी हुई है। सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो जाने से फसलें नष्ट हो चुकी है। वहीं तीन किसानों की 11 बीघा कृषि भूमि नदी में समा गई है। नदी की तरफ मायूस निगाहों से देखते इन किसानों को अभी प्रशासन से मुआवजा नहीं मिल सका है।गोरिया शिवपुरी निवासी किसान बालक राम ने बताया तीन बीघा भूमि जिसमें उन्होंने तिल बोया था नदी में कटकर समा गई। बाढ़ के पानी से तिल की फसल चौपट हो गई। गांव निवासी प्रेमा देवी ने बताया पांच बीघा खेती नदी में समा गई। ब्रजपाल ने बताया उसकी तीन बीघा मूंगफली की फसल बोई थी नदी में समा गई।
किसान वीरपाल, भूरी सिंह, प्रवेश भानु व नरेंद्र ने बताया गांव के कई किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बाढ़ के पानी में डूब गई। फसलों के नुकसान का कोई मुआवजा नहीं मिला है। एसडीएम राकेश सिंह ने बताया पानी घटने के बाद नुकसान का जायजा कर आगे कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।