हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के इकसई गांव में मासूम की हत्या का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी ताई को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी महिला के बेटे का मृतक के चाचा ने हाथ मरोड़ दिया था। इससे नाराज महिला ने मासूम को घर बुलाकर दीवार में सिर मारकर और मुंह में भूसा भरकर हत्या कर दी।एसपी राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि इकसई गांव निवासी कृष्णा (4) 14 अक्तूबर की शाम खेलते समय लापता हो गया था। उसके बाबा रामेश्वर ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें बच्चे की तलाश कर रहीं थीं।18 अक्तूबर को उसका शव गांव के इकबाल मिस्त्री के घर के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला था। इसके बाद मुकदमा अपहरण व हत्या में तरमीम किया गया था। टीमें घटना के खुलासे के लिए लगीं थीं। घटना में पड़ोसी रामवती का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को रामवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हो गया। उसने बताया कि बेटे सचिन का मृतक के चाचा कौशल (11) से कंचा खेलते समय विवाद हो गया था। कौशल ने उसके बेटे का पहले से टूटा हाथ मरोड़ दिया था।बेटे ने रोकर उसे जानकारी दी थी। इससे नाराज होकर चबूतरे पर खेल रहे उसके भतीजे कृष्णा को उसने घर बुला लिया था। उसे जान से मारने की नियत से धक्का दे दिया। उसकी दीवार में सिर टकराने से मौत हो गई थी। इसके बाद मुंह में भूसा भर दिया था। एक प्लास्टिक की बोरी में बंद कर शव को घर में बक्से के पीछे रख दिया था।
पुलिस की सख्ती से पकड़े जाने के डर से दूसरे दिन रात में शव को झाड़ियों में फेंक आई थी। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त बोरी बरामद कर ली गई है।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।