दबंग प्रधान के द्वारा अंबेडकर पार्क की जमीन में जबरदस्ती करवाया जा रहा था रोड निर्माण कार्य । ग्रामीण हुए दुखी प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार आपको बता दें कि यह मामला चित्रकूट जनपद के मऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत धनवार ग्राम का है जहां आज दिनांक 28/10/ 2022 को मऊ तहसील ग्राम ढँढवार थाना मऊ जनपद चित्रकूट मैं अंबेडकर पार्क की जमीन लिखित रूप से प्रमाण होने के बावजूद भी वही की ग्राम प्रधान के दबंगई के चलते जबरदस्ती रोड निर्माण कार्य करवा रहा था।

ग्रामीणों द्वारा मना करने पर भी प्रधान मानने को तैयार नहीं था सूचना मिलने पर ग्रामीण तथा आभास महासंघ व भीम आर्मी की टीम ग्रामीणों के साथ पहुंचकर उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार मऊ व एस एच ओ पत्र लिखकर अवगत कराया तब तत्काल प्रभाव से लेखपाल कानूनगो व दरोगा सहित घटनास्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।

इस मौके पर आभास महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सनेही भीम आर्मी जिलाध्यक्ष आजाद रवि राज तथा आजा समाज पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह उमेश विमलेश कमलेश आदि कार्यकर्ता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

चित्रकूट से शारदा भारतीय की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *