रामनगर बाराबंकी
तहसील व विकासखंड रामनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहटी जई में दबंगों द्वारा नाली पाट देने के कारण गांव के लोगों की नालियो का जल निकासी बाधित है, इस संबंध में लोहटी जई के ग्राम रोजगार सेवक अमित कुमार ने रामनगरखंड विकास अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम लोहटी जई के कल्लू पुत्र नंदलाल, बाबूलाल पुत्र प्यारे, हरिद्वार पुत्र धनपत ने सुचारू रूप से चल रही नाली को गलत तरीके से पाटकर जल निकासी को बाधित कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में बीमारी फैलने का भय है।

ग्राम रोजगार सेवक ने खंड विकास अधिकारी रामनगर अमित त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र देकर सुचारू रूप से जल निकासी के लिए दबंगों द्वारा पाटी गई नाली को खुलवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार दुबे ने बताया कि सोमवार को पहुंचकर हम इसकी जांच पड़ताल करेंगे कि किसने नाली पाटी है,और आगे जल निकासी क्यों बंद की गई? ग्राम प्रधान से चर्चा की जाएगी जो नाली बाधित है उसका कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा सफाई कर्मी को लगाकर फागिंग व छिड़काव किया जाएगा।

मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।