हैदर गढ़ बाराबंकी, बाराबंकी।गौरवाउसमानपुर के पोखर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर गोपाष्टमी व अक्षय नवमी मौके पर रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में रामचरितमानस का अखण्ड पाठ भी मंदिर में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सौजन्य से हुआ।

कार्यक्रम के अंत में पूजन-हवन के बाद व्यापक स्तर पर प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम आयोजन के दौरान गुजरात के मोरबी में झूला पुल टूटने के हुए हादसे को लेकर दुख जताया गया तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शाँति की कामना करते हुए श्रद्धाँजलि भी अर्पित की गयी। आयोजन में शिवमोहन त्रिवेदी, सुनील वाजपेयी शिवम् , आचार्य रावेश शुक्ल , मौजीराम यादव, अमित कुमार, आनन्द प्रकाश, दीपक,नवनील व श्यामू मिश्र आदि का सराहनीय योगदान रहा।

✍️मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed