बाराबंकी। परियोजना निदेशक मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नियामतपुर में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित को कार्ड निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा, एडीओ पंचायत जानकीराम, ग्राम प्रधान नियामतपुर सर्वेश कुमार सहित आदि मौजूद रहे।

परियोजना निदेशक मनीष कुमार सिंह ने कहा कि अंत्योदय राशन कार्ड धारक सभी परिवारों के सभी सदस्यों का पृथक-पृथक आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जो भी परिवार अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाये हैं, ऐसे सभी परिवारों का आयुष्मान कार्ड प्राथिमकता के तौर पर बनाया जाय तथा परिवार के छूटे हुए सदस्यों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिये गये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन करने व बनाने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर लेकर आना आवश्यक है। परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनाने से छूटे हुए परिवार अपने परिवार के सदस्यों के साथ नजदीकी शिविर स्थल में निर्धारित तिथि को पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, आयुष्मान कार्ड का पंजीयन नि:शुल्क किया जा रहा है।

रिपोर्ट:इंद्रजीत वर्मा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *