धार्मिक शोर में दबाए जा रहे जनता के असली मुद्दे : अशोक विश्वकर्मा

नई दिल्ली/लखनऊ, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (OBC विभाग) उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि देश में जनता के रोजगार, महंगाई, OBC आरक्षण, रोहिणी कमीशन रिपोर्ट और जातिगत जनगणना जैसे मुद्दों को धार्मिक शोर में दबाने का राजनीतिक प्रयास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि धर्म आस्था का विषय है और सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए, लेकिन विश्वकर्मा, लोहार, बढ़ई, प्रजापति समेत OBC व अतिपिछड़े समाज के रोजगार, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों के सवाल भी प्रमुखता से उठने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को रोजगार और महंगाई से राहत के साथ अपने अधिकारों से जुड़े सवालों का जवाब चाहिए। अशोक विश्वकर्मा ने OBC और अतिपिछड़े समाज के लोगों से संवैधानिक अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *