बाराबंकी‌ निंदूरा
कुर्सी विधानसभा के लोगों को मिली एयर कंडीशन बस की सौगात आज से लखनऊ के दुबग्गा से सिटी बस सेवा बड्डूपुर तक हुई शुरू यात्रियों ने जताई खुशी।

लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर आमतौर पर परिवहन विभाग के साथ-साथ निजी बसों का संचालन किया जा रहा था जिससे यात्रियों को कभी-कभी यात्रा में परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा था,किंतु आज से सिटी बसों का संचालन लखनऊ दुबग्गा डिपो से टेढ़ी पुलिया होते हुए बेहटा,कुर्सी होते हुए टिकैतगंज व बड्डूपुर तक शुरू किया गया इस बस सेवा के शुरू होने से पूर्व में यात्रियों को हो रही समस्याओं का समाधान भी होगा।

वहीं यात्रियों को एयर कंडीशन बस की सुविधा भी मिलेगी। परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू होने के साथ ही परिचालक व चालक को भी सख्त हिदायत देते हुए यात्रियों के साथ सुगम सरल व्यवहार व अच्छी वाणी अच्छा सामंजस्य बनाने के भी निर्देश दिए हैं।इस बस सेवा के शुरू होने से विधानसभा कुर्सी क्षेत्र में यात्रियों ने खुशी जाहिर की।

ब्यूरो चीफ इन्द्र जीत सिंह वर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *