बाराबंकी:तहसील रामसनेहीघाट में होने वाले नगर पंचायत चुनाव में चेयरमैन पद प्रत्याशी श्रीमती लज्जा चतुर्वेदी सुर्खियों में बन चुकी है। क्षेत्र की जनता में तथा महिलाओं से मिलते हुए नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास का वादा कर रही है।लगातार क्षेत्रीय भ्रमण से श्रीमती चतुर्वेदी का लोगों में काफी घुल मिल जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।


कल भिटरिया चौराहे तथा गांव में प्रचार करती हुई श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा कि यह चुनाव आपका है तथा प्रत्याशी भी आपका,आप लोगों तक सरकार योजनाओं का लाभ तथा विकास कार्य हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मेरी होगी। क्षेत्र के समाजसेवी लोगों में श्रीमती चतुर्वेदी का कद बढ़ा है। क्योंकि श्रीमती चतुर्वेदी समाजसेवी अखिलेश चतुर्वेदी की धर्मपत्नी है। अखिलेश चतुर्वेदी को क्षेत्र के सभी लोग भलीभांति जानते वा पहचानते हैं।


कस्बा तथा गांवों में गरीब, असहाय तथा कोई धार्मिक कार्यक्रम हो अखिलेश चतुर्वेदी हमेशा बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और गरीबों के लिए समय समय पर काम आते हैं।इसी वजह से श्रीमती चतुर्वेदी को हर जगह पर काफी सम्मान मिलता है।
आज भिटरिया चौराहे पर तथा गांव में रामलखन तिवारी, राघवेन्द्र अवस्थी,चन्दन तिवारी, महेंद्र कुमार राठौर, राजेन्द्र राठौर, कमलेश वर्मा, के घर तथा रिजवान अहमद,वसीर खान मुहल्ले के लोगों से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। मुहल्ले के लोगों में श्रीमती चतुर्वेदी के आने से काफी खुशी थी। श्रीमती चतुर्वेदी के साथ सरल स्वभाव और सौम्य ब्यौहार के सुशील कुमार अपने कई साथियों सहित मौजूद थे।

मुरारी यादव बाराबंकी जिला संवाददाता

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed