बाराबंकी में रजाई गद्दे की दुकान में अचानक आग लगने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सभासद की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया तब जाकर आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली। भीषण अग्निकांड में दुकानदार के हज़ारों रुपयों के रजाई गद्दे व रूई जलकर स्वाहा हो गए।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छाया चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर स्टेशन रोड टंडन बेकरी के पास मोहम्मद नसीम ने रजाई गद्दे में रूई भरने की मशीन लगा रखी है। आज शाम अज्ञात कारणों से मोहम्मद नसीम की दुकान में भीषण आग लग गयी। आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे नेहरू नगर वार्ड के सभासद मोहम्मद फैसल ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा हज़ारों रुपये कीमत का सामान जल कर स्वाहा हो गया। पीड़ित दुकानदार मोहम्मद नसीम को सभासद मोहम्मद फैसल और क्षेत्रवासियों ने मदद का दिलासा दिलाया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *