राज्य ब्यूरो/यूपी:राज्य सरकार ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा-2021 (पीईटी) वालों को बड़ी राहत दी है। उनकी वैधता अवधि को बढ़ाकर 8 जनवरी 2023 या पीईटी-2022 का परिणाम आने तक के लिए मान्य कर दिया गया है। इससे हाल ही में समूह ‘ग’ के तीन विज्ञापनों के कुल 1416 पदों पर भर्ती में आवेदन के लिए इन्हें पात्र मान लिया गया है।

विशेष सचिव कार्मिक मदन सिंह गबरियाल ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अवगत करा दिया है। आयोग द्वारा आयोजित पीईटी-2021 की वैधता अवधि 27 अक्तूबर को समाप्त हो गई थी।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *