जनपद चित्रकूट के मऊ नगर पंचायत के तहसील सभागार में मनाया गया संपूर्ण समाधान दिवस। यह कार्यक्रम जिला अधिकारी अभिषेक आनंद के अध्यक्षता पर मनाया गया। जिलाधिकारी को क्षेत्र की जनता ने सैकड़ों प्रार्थना पत्र दिए । जिलाधिकारी द्वारा संबंधित संबंधित अधिकारियों कर्मचारी को प्रार्थना पत्र को तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने के दिए गए निर्देश ।


जिला अधिकारी ने सर्वप्रथम तहसील में लगे काउंटर यथा दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा लगाए गए काउंटर पर सर्टिफिकेट व पेंशन, हेल्पडेस्क सेंटर, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, विरासत व किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायत /निस्तारण काउंटर, वित्तीय जागरूकता अभियान सेंटर को देखें। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जो समस्याएं प्राप्त हुई है उसमें प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, भूमि संबंधी एवं अन्य मामले हैं उनका निस्तारण एक सप्ताह के अंदर शासन की मंशा के अनुरूप कराएं, और वास्तविक रूप से शिकायतकर्ता को अवश्य सुने, उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा गुणवत्ता को लेकर बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं की समस्याओं का निस्तारण अगर गुणवत्तापूर्ण तहसील, थाना, ब्लॉक स्तर पर हो जाए तो वह जिला मुख्यालय तथा शासन तक प्रार्थना पत्र नहीं पहुंच सकते हैं।


जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मऊ श्री नवदीप शुक्ला से कहा कि तालाब सड़क या अन्य सरकारी भूमि में जो अवैध कब्जा है उन्हें तत्काल अभियान चलाकर मय फोर्स के साथ हटाया जाए तथा जो भूमि संबंधी मामले प्राप्त हुए हैं उसमें राजस्व तथा पुलिस की टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी बी एन कुशवाहा को निर्देशित किया कि अन्ना पशुओं को लेकर कोई समस्या न हो अगर गौवंश बाहर है तो उन्हें तत्काल गौशाला में कराएं ।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री नवदीप शुक्ला,परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा श्री धर्मजीत सिंह, उपनिदेशक कृषि श्री राजकुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लव प्रकाश यादव, अधिशासी अधिकारी राजापुर/मऊ बीएन कुशवाहा , जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी श्री श्रवण गुप्ता, तहसीलदार राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:शारदा भारतीय

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *