बदायूं/बिसौली : नगरपालिका के सभासदों का समारोहपूर्वक सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने कहा कि जनता की सेवा करना सबसे अच्छा कार्य है । पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने सभासदों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि सभासद बनकर जनता की सेवा करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है । आगे चलकर इनमें से ही कई सभासद उच्च स्तर की राजनीति में शोभा बढ़ाएंगे। समारोह में ईओ नवनीत कुमार, सभासद मोनू महाजन, सरिता वार्ष्णेय, विनीत वार्ष्णेय, दीपक पाठक, राजीव शर्मा आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *