बिसौली : एसडीएम ज्योति शर्मा ने पुनरीक्षण कार्य के अन्तर्गत रविवार को गांवों में जाकर बूथों का निरीक्षण किया। ग्राम मोहम्मदपुर मई के बूथ पर एक बीएलओ अनुपस्थित मिला। एसडीएम ने उसके वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं । विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा सख्त नजर आ रही हैं । आज उन्होंने गांव दिसौलीगंज, लधेड़ा, मई बसई, कालूपुर आदि में जाकर बूथों को चैक किया । एसडीएम ने बीएलओ को गरूण एप के जरिए फार्म 6 व 6बी भरने के दिशा निर्देश दिए। गांव मोहम्मदपुर मई के बूथ पर एक बीएलओ अनुपस्थित मिला तो एसडीएम भड़क गईं। उन्होंने बीएलओ के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल) 9058426315

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *