राष्ट्रीय ब्यूरो:यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की कॉपियों पर बार कोड और मोनोग्राम भी रहेगा। परीक्षा के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाओं में हेरफेर की गुंजाइश को समाप्त करने के उद्देश्य से बोर्ड ने यह पहल की है। 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने गर्वनमेंट प्रेस को तीन करोड़ से अधिक कॉपियों को छापने का ऑर्डर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए जनवरी अंत से सभी जिलों को कॉपियां भेजी जाएंगी।

बोर्ड ने इसी साल से सभी जिलों को सिलाई वाली कॉपियां भी भेजने का निर्णय लिया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। इस परीक्षा में कॉपियों पर बार कोड व माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम भी रहेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *