बिसौली/बदायूं : कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर के समीप बाईक गाय से टकरा गई। हादसे में एक बाईक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया है।
हादसा कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास हुआ। रामपुर जनपद के गांव मधुकर ढकिया निवासी आनंद डाली पुत्र राममोहन व श्यामसुंदर पुत्र दयाराम बाइक से बदायूं से तारीख कर वापस लौट रहे थे। कमालपुर गांव के पास आते ही बाइक हाईवे से गुजर रही एक गाय से टकरा गई। दुर्घटना में आनंद की मौत हो गई। वहीं श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *