
एमडी न्यूज़ बहू आयानी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर। विधानसभा चमरौवा क्षेत्र में आज AIMIM के युवा जिला अध्यक्ष सलमान शाह ने कई ग्रामों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया दौरे के दौरान सलमान शाह ने लोगो से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बातचीत की और उनकी बातों को गंभीरता से सुना। लोगों में AIMIM को लेकर उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि वे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में AIMIM के प्रत्याशी को अपना समर्थन और वोट देंगे सलमान शाह ने कहा कि AIMIM लगातार गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संपर्क कर रही है और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता के अधिकारों, विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी ताकत है। आने वाले समय में विधानसभा चमरौवा के प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा इस मौके पर युवा ज़िला महासचिव जुनैद खान ज़िला महासचिव रफ़ीक अहमद युवा ज़िला महासचिव मोहम्मद सुहैल युवा ज़िला सचिव मोहम्मद रिहान गुड्डू आदि मौजूद रहे
