
रिपोर्टर= रवि कुमार भट्ट वॉइस ब्यूरो चीफ (लखनऊ)
MD NEWS बहुआयामी समाचार (लखनऊ)
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के विजय नगर विनायक द्वारा के सामने पिछले 15 दिनों से बारिश का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
सड़क पर घुटने भर पानी भरा होने से राहगीरों, बाइक सवारों और सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे स्कूल की ड्रेस में पानी से होकर जाने को मजबूर हैं। कई बार बच्चे फिसल कर गिर भी रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम और पार्षद से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की मांग की है।
