बिसौली/बदायूं : भारतीय मूल की अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली में विस्तारित फेडरेशन – 5 के इटावा में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स एवं जायंट्स ग्रुप
बिसौली महिला समृद्धि को सामाजिक कार्यों हेतु अनेकों पुरुष्कृत किया गया। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के प्रशासनिक निदेशक अनुपम वार्ष्णेय को समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु जायंट्स श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट सामाजिक समरसता कार्यक्रम, जायंट्स सेवा सप्ताह व शत प्रतिशत सदस्यता वृद्धि उत्कृष्ट स्मरणीय सेवा कार्य हेतु जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वही नवजात परिचर्या कार्यक्रम, जायंट्स सेवा सप्ताह, उत्कृष्ट योग शिविर, 50% सदस्यता विस्तार, उत्कृष्ट महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यों हेतु जायंट्स ग्रुप बिसौली महिला समृद्धि को पुरस्कृत किया गया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *