राष्ट्रीय ब्यूरो:दिनाँक 02 जनवरी दिन सोमवार को प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में एफसीआई रोड चाका के आर. डी. इंस्टीट्यूट फॉर कंम्प्यूटर एजुकेशन में द्वितीय वार्षिक समारोह (अवसर 2023) का आयोजन किया गया।


जिसमे दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया।जिसमें इंस्टीट्यूट के प्रबंधक श्री रजनीश कुमार तिवारी जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाइयां दी ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहे सूर्योदय सिंह (डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर RGCSM) द्वारा बच्चों को राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन के बारे में जानकारी देते हुए बच्चो को कम्प्यूटर के क्षेत्र की उपलब्धियां को बताया गयाl

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए इंस्टिट्यूट के प्रधानाचार्य नवनीत अग्रहरी के द्वारा पौध रोपण एवं बच्चों से उनकी प्रतिभा संबंधित पुरुस्कार दिया गया ।कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट के अध्यापक मोमिश पांडेय एवं दीक्षा गुप्ता जी के द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया गया।

अवसर 2023 कार्यक्रम में मिस्टर आर. डी. अनूप एवं मिस आर. डी. संजना को चुना गया ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed