राष्ट्रीय ब्यूरो:यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद को तकरीबन सात सौ आपत्तियां मिली हैं। निस्तारण के बाद बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची सात जनवरी को जारी कर दी जाएगी। ज्यादातर आपत्तियां सेंटर दूर बनाए जाने की मिली है।

बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि सबसे अधिक आपत्ति केंद्रों के बीच दूरी को लेकर थी। आपत्तियों के निस्तारण में केंद्रों के बीच दूरी की शिकायत को दूर किया गया है। तमाम शिकायतें विद्यालय को केंद्र न बनाए जाने को लेकर भी आईं थी। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में इस बार 58 लाख से अधिक पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 31 लाख और इंटर में 27 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *