बिसौली/बदायूं : एसओ धनंजय पांडे के नेतृत्व में वजीरगंज पुलिस ने एक तस्कर से आठ सौ ग्राम अफीम बरामद की है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 16 लाख बताई जा रही है। यहां बता दें कि थानाध्यक्ष धनंजय पांडे के आगमन के बाद से ही वजीरगंज पुलिस ने अपराधियों के साथ साथ मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है। पुलिस को कई बड़े तस्करी गिरोह को पकड़ने के अलावा बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद करने में सफलता मिली है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव फतेहनगला-रहड़िया सम्पर्क मार्ग पर फतेहनगला निवासी मुरारी सिंह पुत्र रोशनलाल को आठ सौ ग्राम अफीम के साथ दबोच लिया। तस्कर ने बताया कि वह उक्त अफीम गांव के ही एक व्यक्ति से लेकर संभल सप्लाई करने जा रहा था। बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 16 लाख बताई गई है। टीम में एसआई मनीष कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार, आकाश कुमार, अंशुल कुमार आदि प्रमुख थे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *