प्रयागराज:कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी) व असम राइफल्स में राइफलमैन जनरल ड्यूटी (जीडी) भर्ती 2022 के लिए टियर-वन की ऑनलाइन परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। 

एसएससी मध्य क्षेत्र के अधीन उत्तर प्रदेश और बिहार में निर्धारित 77 केंद्रों पर पहले दिन पंजीकृत 99020 अभ्यर्थियों में से 67271 (67.94 प्रतिशत) उपस्थित रहे जबकि 31749 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा 13 फरवरी तक सुबह नौ से दस, 1145 से 1245, 230 से 330 व 515 से 615 बजे तक कराई जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *