बिसौली/बदायूं : सड़क सुरक्षा माह के तहत एसडीएम ज्योति शर्मा ने गंगा एक्सप्रेस वे की टीम के साथ लोगों को जागरूक किया। टीम ने लोगों को पंपलेट व कार्ड वितरित कर जागरूक किया।

गंगा एक्सप्रेस वे की यूनिट के साथ हुए कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सुश्री शर्मा ने लोगों को सड़क सुरक्षा कानून का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, शराब पीकर, अधिक स्पीड, 18 वर्ष से कम आयु के बालकों द्वारा गाड़ी चलाना सड़क हादसों का प्रमुख कारण होते हैं। हम सभी को आज संकल्प लेना होगा कि न सिर्फ हम बल्कि अन्य को भी सड़क सुरक्षा कानूनों व नियमों को मानने के लिए जागरूक करेंगे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *