सहसवान/बदायूं : अलीगढ़ दवा लेने जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति बाल-बाल बच गया मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया महिला की मौत से परिवार में मातम छाया है मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां का है इसरार अहमद अपनी पत्नी तबस्सुम (36) के साथ दवा लेने के लिए पैदल अलीगढ़ की तरफ जा रहा था रोड किनारे जा रहे दंपति को कोहरा अधिक होने के कारण किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । हादसे में तबस्सुम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसरार बाल-बाल बच गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने परिजनों को सूचित किया उधर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है दवा लेने के लिए निकल थे दंपति रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें रोक दिया । जरीफनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन से महिला की मौत हो गई है वाहन की तलाश जारी है खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *