फतेहपुर जनपद के अंतर्गत थाना खागा में आज बुधवार की देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार के द्वारा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान थाना कार्यालय के रजिस्टर को चेक किया और कर्मचारियों से उनकी समस्याओं को पूछा गया तथा निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित भी किया। इसके पश्चात मेस व थाना परिसर का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता व साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए , साथ ही थाना परिसर में वृक्षारोपण करते हुए साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *