बिसौली/बदायूं : सीओ पवन कुमार ने सोमवार को थाना फैजगंज बेहटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने नवनिर्मित आवासीय भवन, महिला हेल्प डेस्क आदि को भी देखा। इसके बाद सीओ ओरछी पहुंचे जहां उन्होंने निर्माणाधीन पुलिस चौकी का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ पवन कुमार ने एसओ सिद्धांत शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां एसआई दिनेश तिवारी, अवधेश मिश्रा, उमेश कुमार, शोभित कुमार, मुस्तफा सैफी आदि मौजूद रहें।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *