बिसौली/बदायूं : बिसौली कप के चौथे मैच में बिसौली राइडर्स ने डीआरए डिग्री कालेज की टीम को 8 विकेट से रौंद दिया। तेज गेंदबाज राजेश मौर्य को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला। मदनलाल इंटर कालेज के मैदान में खेले जा रहे बिसौली कप क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे मैच में डीआरए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर के मैच में मात्र 63 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से अर्जुन ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। बाकी कोई खिलाड़ी दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सका। जबाव में बिसौली राइडर्स की टीम ने मात्र सात ओवर में ही मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया। टीम की ओर से सुमित ने 20 व योगी मौर्य ने 16 रन बनाए। डीआरए की टीम को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले राजेश मौर्य को कालेज के प्रधानाचार्य गणेश गोयल ने प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान डेविड मौर्य, शिवदयाल मौर्य, हिमांशु उपाध्याय, केशव उपाध्याय, अभिषेक यादव, दीपक शर्मा, राहुल कश्यप, सुमित पाराशरी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed