बदायूं/उत्तर प्रदेश : अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जनपद बरेली रितु पुनिया ने बदायूं आकर बाल गृह (शिशु) एवं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में रह रहे अनाथ एवं बेसहारा बच्चों अपने हाथों से बनाकर लाकर बच्चों को खीर खिलाई व बच्चों को उनकी जरूरत का सामान, पठन-पाठन सामग्री, रितु पुनिया ने स्वयं व उनकी बेटी तुलसी ने अपने हाथों से बच्चों को वितरित की | बच्चे खीर खाकर काफी प्रसन्न दिख रहे थे | रितु पुनिया ने काफी समय बच्चों के साथ व्यतीत किया व उनके साथ संवाद किया | हर बच्चे की करुण कहानी सुनकर अपर जिला अधिकारी रितु पुनिया काफी भाव बिहल होकर करुणा से भर गई और अपनी आंखों में आंसू भर लाई | अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बाल ग्रह शिशु एवं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण के संचालक अनूप कुमार सक्सेना एवं कर्मचारियों द्वारा अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों के लिए सराहना व्यक्त की | इस अवसर पर बाल गृह अधीक्षक आदित्य प्रताप बर्मा, प्रियंका जौहरी, पूनम रिंकी प्रतिभा गुड्डी चरण सिंह मनीषा देवी,उर्मिला, आदि उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *