*फतेहपुर में 17 जनवरी 2023 को उप कृषि निदेशक ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के क्रम में प्रदेश के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्ष में “किसान दिवस” जनपद स्तर पर आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।उक्त किसान दिवस दिनाँक 18 जनवरी, 2023 को मध्यान्ह 12.00 बजे से 2.00 बजे तक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निदान हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारियों / विशेषज्ञों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा कृषकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जायेगा। कृपया किसान दिवस से सम्बन्धित अनुपालन रिपोर्ट बैठक के तीन दिन पूर्व उपलब्ध कराने का कष्ट करें तथा अनुपालन रिपोर्ट के साथ किसान दिवस में अनिवार्य रूप से स्वयं भाग लेने का कष्ट करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *