बदायूँ/उत्तर प्रदेश : जिलाधिकारी आदेश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में डे-थर्ड का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत श्री गुरू नानक जूनियर हाईस्कूल बदायूँ व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम में पोस्टर,खेलकूद एवम रंगोली प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या एवं समाज में महिलाओं के महत्व को दर्शाते हुए अलग-अलग प्रकार के स्लोगन एवं पेंटिंग के द्वारा महिलाओं की आत्मशक्ति को दर्शाते हुए कागज पर उतारा, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक छवि वैश्य व विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलमअग्रवाल समस्त टीचर्स स्टाफ इत्यादि उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।