बदायूं/उत्तर प्रदेश : शनिवार को लखनऊ में हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रांतीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली जनाब मोहम्मद अरशद खान साहब के द्वारा पूर्व सदस्य जिला पंचायत व सामाजिक कार्यकर्ता, हाफिज इरफान साहब निवासी सहसवान जनपद बदायूं को हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव पद नियुक्त किया गया। हाफिज इरफान साहब ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का शुक्रिया अदा करते हुए विधायक निवास दारुल शिफा के कॉमन हाल लखनऊ में पत्रकार वार्ता में कहा कि व्यापारियों के साथ उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हिंदुस्तान उद्योग व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में व्यापारी के हित में कार्य करने का काम करेंगे, जो दायित्व मेरा बनता है उसे निभाने का भरकस प्रयत्न करूंगा। जल्द ही देश भर में जी एस टी को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जाएंगी
इस मौके पर व्यापार मंडल की राष्ट्रीय सचिव नीलम रोमिला सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , उपासना वैश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा, सरदार नीटा सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बदायूं जिला अध्यक्ष रजी अहमद राजू , बरेली मंडल प्रभारी चौधरी फरमान राईन,शैखू हुसैन जिला सचिव शमीम खान राठ जिला हमीरपुर, शोएब सिम्नानी गोरखपुर, अशफाक हुसैन जिला अध्यक्ष गोरखपुर सहित व्यापार मंडल की राष्ट्रीय/प्रांतीय व अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *