बदायूं/उत्तर प्रदेश : आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान सत्र 2022 – 23 हेतु हिन्दी साहित्य परिषद का पुनर्गठन किया गया। जिसमें बीए तृतीय वर्ष के छात्र भगवान सिंह राजपूत को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया जबकि मंत्री सोनम निर्वाचित हुईं। हिन्दी की विभागाध्यक्ष डॉ अंशु सत्यार्थी की अध्यक्षता एवं डॉ प्रेमचन्द चौधरी की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में उपाध्यक्ष के दो पद पर बंटी सागर एवम विपिन सिंह निर्वाचित घोषित हुए। संयुक्त सचिव के दो पदों पर बीए प्रथम सेमेस्टर की साक्षी द्विवेदी एवं बीए प्रथम सेमेस्टर की ही दीक्षा गुप्ता निर्वाचित हुईं।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार, स्नेहा पांडेय, सोनम, अनुज प्रताप सिंह, राजा शर्मा का चयन किया गया। निर्वाचन अधिकारी की भूमिका का निर्वहन विभागीय परिषद के संयोजक डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ बबीता यादव, डॉ हुकूम सिंह, डॉ सरिता यादव, डॉ नीरज कुमार,डॉ ज्योति विश्नोई,अर्जुन सिंह, इशराक, दिव्या राजपूत,विपिन कुमार, प्रमोद साहू आदि उपस्थित थे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *