बिंदकी फतेहपुर मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी नशेडी प्रवृत्ति का बताया जाता है,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार को बिंदकी नगर के मोहल्ला महरहा रोड बाईपास से मुखबिर की सूचना पर कोतवाली बिंदकी के उपनिरीक्षक केसरी सिंह ने हमराही सिपाहियों के साथ एक आरोपी कल्लू उम्र 55 वर्ष पुत्र दयाशंकर तिवारी निवासी बहरौली कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का है और छोटी मोटी अपराधिक घटनाएं करता रहता है। मुखबिर की सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ा गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *